Sunday, August 16, 2026

मिश्रा, गहलोत, वसुंधरा, पूनियां सहित कई नेताओं ने कोविंद को जन्म दिन की दी बधाई

Share

कलराज मिश्रा, अशोक गहलोत, डा सतीश पूनियां सहित कई नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्म दिन की दी शुभकामनाएं।

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित कई नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री मिश्र ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरल व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रपति का लोगों के हृदय में विशिष्ट स्थान है, हर भारतीय के जीवन में समानता का आदर्श स्थापित करने के लिए उनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है।

उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु हाेने की कामना की।

श्री गहलोत ने भी श्री कोविंद को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

इस माैके श्रीमती राजे ने श्री कोविंद को सादगी एवं सौम्यता की मूरत बताते हुए ईश्वर से उनके सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने तथा दीर्घायु का आशीर्वाद पाकर देश के लोकतंत्र एवं उन्नति को ऐसे ही मजबूती प्रदान करते रहने की कामना की।

डा पूनियां ने भी ईश्वर से श्री कोविंद को स्वस्थ, प्रसन्न एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करने की कामना की।

इसी तरह श्री कटारिया ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राम लाल शर्मा तथा अन्य कई नेताओं ने भी श्री कोविंद को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसके अलावा लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर भी दी बधाइयाँ।

और पढ़ें

स्थानीय समाचार