Sunday, August 16, 2026

लीबिया के खोम्स तट पर जहाज पलटा, 74 प्रवासियों की मौत

Share

लीबिया के खोम्स तट के नजदीक 120 प्रवासियों से भरा एक जहाज पलट गया जिसमें कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गई।

त्रिपोली: लीबिया के खोम्स तट (Libyan coast) के नजदीक प्रवासियों से भरा एक जहाज पलट गया जिसमें कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गई । संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने गुरुवार काे यह जानकारी दी।

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक आईओएम ने बताया कि जहाज में करीब 120 लोग सवार थे। लीबियाई तटरक्षक बल और मछुआरों ने करीब 47 लोगों को इस हादसे से सुरक्षित बचा लिया।

इस हादसे में बचाए गए एक छह माह के बच्चे की कुछ घंटों के भीतर मौत हो गई। एक अक्टूबर से लेकर अब तक भूमध्यसागर में इस तरह का हुआ यह आठवां हादसा है।

[हम्स लाईव]

और पढ़ें

स्थानीय समाचार