Sunday, August 16, 2026

तालिबान की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी : अमरिकी विदेश विभाग

Share

अमरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, “तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत स्पष्ट और पेशेवर रही। तालिबान को उसके शब्दों से नहीं, उसके कार्यों से आंका जाएगा।”

वाशिंगटन: अमरिका ने कहा है कि कतर के दोहा में तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय वार्ता महत्वपूर्ण रही, अमरिकी विदेश विभाग ने कहा कि तालिबान की गतिविधियों पर अमरिका की निगरानी बनी रहेगी।

अमरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, “तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत स्पष्ट और पेशेवर रही। तालिबान को उसके शब्दों से नहीं, उसके कार्यों से आंका जाएगा।”

अमरिका के विदेश विभाग के अनुसार दोहा में तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत 9 और 10 अक्टूबर को हुई जिसमें सुरक्षा, अफगानिस्तानी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी समेत मानवाधिकारों पर चर्चा हुई।

और पढ़ें

स्थानीय समाचार