Thursday, October 1, 2026

शाम 7 बजे राज्य की आम जनता को संबोधित करेंगे : शिवराज सिंह चौहान

Share

शिवराज सिंह चौहान, राज्य में लगभग दो माह के बाद सभी 52 जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया धीरे धीरे प्रारंभ करने की रणनीति पर सरकार पिछले कुछ दिनों से मंथन कर रही है और कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थितियों के मद्देनजर इस संबंध में आवश्यक निर्णय आज शाम 7 बजे लिए जाएंगे।

भोपाल: मध्यप्रदेश में मंगलवार से लगभग सभी जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के एक दिन पहले आज सोमवार की शाम सात बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य की आम जनता को संबोधित करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान का संबोधन विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से आम लोग सुन सकेंगे।

इसके पहले श्री चाैहान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

इसमें सभी जिलों के कोविड प्रभारी मंत्री, संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। साथ ही सभी जिलों के जिला आपदा प्रबंधन समूह भी जुड़ेंगे।

राज्य में लगभग पौने दो माह के बाद मंगलवार से सभी 52 जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया धीरे धीरे प्रारंभ करने की रणनीति पर सरकार पिछले कुछ दिनों से मंथन कर रही है और कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थितियों के मद्देनजर इस संबंध में आवश्यक निर्णय आज लिए जाएंगे।

वर्तमान में अब भी सबसे अधिक प्रकरण इंदौर और भोपाल जिलों में आ रहे हैं।

[हैम्स लाइव]

और पढ़ें

स्थानीय समाचार