Thursday, October 1, 2026

दिल्ली में आज रात से अगले सोमवार सुबह तक लॉकडाउन

Share

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने की वजह से आज रात से छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है।

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने के बाद सरकार ने आज रात दस बजे से छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में आज रात दस बजे से अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की है।

इस दौरान सभी आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है।

खानपान, मेडिकल और शादी समारोह संपन्न होंगे।

शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग हिस्सा लेे सकेंगे और इसके लिए पास जारी किया जाएगा।

और पढ़ें

स्थानीय समाचार