Sunday, August 16, 2026

कोविड -19 टीकाकरण ग्रुप में पत्रकारों को शामिल करने की मांग

Share

पत्रकार महत्वपूर्ण कर्मी होते हैं और उन्हें राष्ट्रीय कोविड -19 टीकाकरण अभियानों के तहत दुनिया भर के प्राथमिकता वाले समूहों में टीका लगाया जाना चाहिए: आईएफजे

ब्रासीलिया: इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएफजे) ने सोमवार को ब्राजील, पेरू और उरुग्वे में मीडिया कर्मियों को टीकाकरण के लिए एक प्राथमिकता समूह में शामिल करने के लिए एक याचिका दायर की है।

संघ के महासचिव एंथेनी बेलांगेर ने कहा, “पत्रकार महत्वपूर्ण कर्मी होते हैं और उन्हें राष्ट्रीय कोविड -19 टीकाकरण अभियानों के तहत दुनिया भर के प्राथमिकता वाले समूहों में टीका लगाया जाना चाहिए।”

ब्राज़ीलियन फेडरेशन ऑफ़ जर्नलिस्ट इस बात पर ज़ोर देते हैं कि मेडिकल कर्मियों, पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों जैसे पत्रकारों ने खुद को जोखिम में डाला और हर नागरिक को विश्वसनीय और सार्वजनिक हित की जानकारी की गारंटी दी।

उल्लेखनीय कि इस महामारी के कारण पेरू में अब तक 108 पत्रकारों की मौत हो चुकी है।

[हम्स लाईव]

और पढ़ें

स्थानीय समाचार